chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
ED OFFICERS TRANSFER | 84 अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर में भी बदलाव

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एक झटके में बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर दिया है। देशभर में 84 डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिसका असर रायपुर तक साफ दिख रहा है।
रायपुर जोनल ऑफिस में तैनात सहायक निदेशक टीएल मीणा को अब अहमदाबाद भेज दिया गया है। उनकी जगह गुवाहाटी से दिव्येंदु मान को रायपुर में पोस्टिंग दी गई है।

रायपुर ऑफिस पिछले कुछ समय से बड़े मामलों की वजह से काफी चर्चा में रहा है। ऐसे में यहां अफसरों की तैनाती को सिर्फ रूटीन ट्रांसफर नहीं, बल्कि रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
इस फेरबदल के बाद साफ संकेत है कि ED अब अपने काम को और तेज और मजबूत करने की तैयारी में है। नए अफसरों के आने से जांच की रफ्तार भी बढ़ सकती है और बड़े मामलों में जल्द कार्रवाई देखने को मिल सकती है।



