chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | जांजगीर-चांपा में SP को लेकर यू-टर्न …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में फिर से बड़ा ट्विस्ट आया है। जांजगीर-चांपा के प्रभारी एसपी को लेकर जारी पहले आदेश में बदलाव कर दिया गया है और अब निवेदिता पाल को जिले की कमान सौंप दी गई है।

पहले यह जिम्मेदारी विमल कुमार बैस को दी गई थी, लेकिन अब संशोधित आदेश जारी कर नया फैसला लिया गया। फिलहाल निवेदिता पाल 6वीं बटालियन की कमांडेंट हैं और अब उन्हें जांजगीर-चांपा का प्रभार भी दिया गया है।

दरअसल, जिले के नियमित एसपी विजय पांडेय 45 दिन की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जा रहे हैं। यह ट्रेनिंग 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी, जिसमें उन्हें आधुनिक पुलिसिंग और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

सिर्फ जांजगीर ही नहीं, कई जिलों में बदलाव किया गया है। रायपुर ग्रामीण की कमान मनीषा ठाकुर रावटे को मिली है, कोंडागांव में त्रिलोक बंसल और गरियाबंद में नीरज चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button