chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG PETROL PRICE | छत्तीसगढ़ में अब हर किलोमीटर पड़ेगा भारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी को फिर महंगाई का झटका लगा है। 1 अप्रैल से पेट्रोल के दाम बढ़ते ही रायपुर में कीमत सीधे ₹100 के पार पहुंच गई है। अब एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹100.45 तक चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि प्रीमियम पेट्रोल ₹109 से ऊपर चला गया है।

असल खेल सेस बढ़ने का है। पहले 1 रुपए सेस लगता था, अब इसे बढ़ाकर 2 रुपए कर दिया गया है। ऊपर से 24% वैट पहले से लागू है। यानी सरकार का टैक्स बढ़ा और असर सीधे आपकी जेब पर पड़ा।

तेल कंपनियों ने भी ₹1 से ₹1.25 प्रति लीटर तक कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में रोजाना बाइक-कार चलाने वालों का बजट गड़बड़ा गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, सभी पंप पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

लेकिन साफ है महंगाई का मीटर अब और तेज भागने वाला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button