RAIPUR FLYOVER | फ्लाईओवर पर ब्रेक! सांसद बोले- सड़क चौड़ी करो

रायपुर. रायपुर के दिल वाले इलाके में अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है। शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर पर खुद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ब्रेक लगाने की मांग कर दी है। उनका साफ कहना है कि यहां फ्लाईओवर नहीं, सड़क चौड़ी करना ज्यादा जरूरी है।
सांसद ने सीएम विष्णु देव साय को चिट्ठी लिखकर कहा कि ये इलाका पहले से ही काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां दुकानें, घर और रोज का भारी ट्रैफिक है। ऐसे में फ्लाईओवर बनाना जमीन पर मुश्किल भी है और लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ा सकता है।

उन्होंने ये भी याद दिलाया कि पहले खुद सरकार इस सड़क को चौड़ा करने के पक्ष में थी, लेकिन अब अचानक फ्लाईओवर का प्लान आने से लोग नाराज हैं। सबसे बड़ा पेंच ये है कि सिर्फ 600-700 मीटर का ये हिस्सा ही पूरे शहर का ट्रैफिक जाम कर रहा है।
सांसद का कहना है कि अगर यही हिस्सा चौड़ा कर दिया जाए, तो बड़ी राहत मिल सकती है। अब सवाल ये है कि सरकार फ्लाईओवर पर आगे बढ़ेगी या सांसद की बात मानकर प्लान बदलेगी।



