chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CHAWAL UTSAV | एक साथ 3 महीने का चावल!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’ मनाने जा रही है, जिसमें हितग्राहियों को एक साथ तीन महीने का चावल दिया जाएगा। यानी अप्रैल, मई और जून का राशन एक ही बार में मिलेगा।

लेकिन यहां एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है, क्योंकि पिछली बार दो महीने का राशन एक साथ देने का वादा पूरा नहीं हो पाया था। ऊपर से मार्च में करीब 7 लाख लोगों को राशन नहीं मिल सका, जिससे सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।

अब सरकार ने इस बार पूरी तैयारी का दावा किया है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि हर उचित मूल्य दुकान में पहले से स्टॉक मौजूद हो और किसी भी तरह की कमी या गड़बड़ी न हो।

खाद्य विभाग ने 30 अप्रैल तक सभी हितग्राहियों को राशन पहुंचाने का टारगेट रखा है। साथ ही इस पूरे प्रोसेस पर सख्त निगरानी भी रहेगी, ताकि कहीं भी गड़बड़ी हुई तो सीधे कार्रवाई हो सके।

अब देखने वाली बात ये होगी कि इस बार सरकार अपना वादा पूरा कर पाती है या फिर पिछली बार की तरह लोग फिर इंतजार में रह जाएंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button