chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | फार्महाउस में IPL सट्टा फैक्ट्री फूटी!

 

राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस ने ऐसा छापा मारा कि हाईटेक सट्टा गैंग की पूरी कहानी बाहर आ गई। एक फार्महाउस से ऑनलाइन IPL सट्टा चल रहा था, जहां हर गेंद पर लाखों रुपए का दांव लग रहा था। लैपटॉप, मोबाइल और सॉफ्टवेयर के जरिए पूरा रैकेट ऑपरेट हो रहा था और हिसाब-किताब भी कोड भाषा में लिखा जा रहा था।

एसपी के निर्देश पर कई टीमों ने एक साथ रेड मारी और 9 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से लैपटॉप, 9 मोबाइल, कार और करीब 20 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध की धारा भी जोड़ दी है, जिससे आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

जांच में सामने आया कि ये गैंग ‘सांई ऐप’ के जरिए हर बॉल और ओवर पर सट्टा लगवा रहा था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने में लगी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button