CG BREAKING | विपश्यना शिविर के लिए 12 दिन की स्पेशल लीव मंजूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अलग ही तरह की छुट्टी शुरू हो गई है। अब काम से ब्रेक लेकर सीधे ध्यान करने जाओ और 12 दिन की छुट्टी भी मिल जाएगी।
सरकार ने साफ कर दिया है कि जो अधिकारी-कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में जाना चाहते हैं, उन्हें खास तौर पर 12 दिन का अवकाश मिलेगा। मतलब अब सिर्फ घूमने-फिरने नहीं, बल्कि दिमाग शांत करने के लिए भी छुट्टी मिलेगी।

असल में बढ़ते काम के दबाव और स्ट्रेस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सरकार चाहती है कि कर्मचारी मानसिक रूप से फिट रहें, ताकि काम भी बेहतर हो।
हालांकि, ये छुट्टी ऐसे ही नहीं मिलेगी। पहले अनुमति लेनी होगी, और यह भी देखना होगा कि ऑफिस का काम प्रभावित न हो। यानी छुट्टी मिलेगी, लेकिन नियमों के साथ।
कर्मचारियों के बीच इस फैसले को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स है। कई लोग इसे स्ट्रेस फ्री होने का बड़ा मौका मान रहे हैं।



