chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BILASPUR HIGHCOURT | सड़कें टूटी, सरकार सोई?

 

रायपुर। बिलासपुर की सड़कों का हाल बेहाल है और काम अब तक कागजों में अटका हुआ है। सरकार ने 5 बड़ी सड़कों के डामरीकरण को मंजूरी तो दे दी, लेकिन हकीकत ये है कि सिर्फ 1 सड़क पर काम शुरू हुआ है, बाकी 4 फाइलें 2-ढाई महीने से अटकी पड़ी हैं।

मामला इतना गंभीर हो गया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खुद दखल देते हुए PWD अधिकारियों से जवाब मांग लिया है। देवकीनंदन चौक से महामाया चौक तक 1.30 किमी सड़क पर काम शुरू हुआ है, लेकिन बाकी रास्तों पर अभी भी गड्ढे ही गड्ढे हैं।

समस्या ये है कि 15 जून के बाद डामरीकरण पर रोक लग जाती है। यानी अब सिर्फ 2 महीने का वक्त बचा है। अगर काम नहीं हुआ तो बारिश में हाल और खराब होगा। पेंड्रीडीह से नेहरू चौक और उसलापुर रोड जैसे व्यस्त रास्तों पर चलना अब जोखिम बन चुका है। हादसे का खतरा हर वक्त बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button