BREAKING | 3200 करोड़ घोटाले में 1500 पेज का धमाका, बड़े नामों का कनेक्शन सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के आबकारी घोटाले में अब मामला और गहराता दिख रहा है। एसीबी ने सौम्या चौरसिया, तांत्रिक केके श्रीवास्तव और देवेन्द्र डड़सेना के खिलाफ 1500 पेज का भारी-भरकम चालान कोर्ट में पेश कर दिया है।
इस चालान में सिर्फ नाम नहीं, बल्कि पूरा नेटवर्क खोलने का दावा किया गया है सौम्या से लेकर PCC तक पैसों के खेल की कहानी सामने रखी गई है। आरोप है कि घोटाले की रकम का लिंक बड़े स्तर तक जाता है।
सौम्या चौरसिया पहले भी कोयला घोटाले में जेल जा चुकी हैं और अब इस केस में फिर फंसी हुई हैं। हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बावजूद वो अभी जेल में हैं, क्योंकि इस चालान का पेश होना उनकी रिहाई से जुड़ा था।
दूसरी तरफ बचाव पक्ष इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है और कह रहा है कि बार-बार नई FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है। अब कोर्ट में इस बड़े चालान के बाद केस और गरमाने वाला है।



