hindi newsनेशनल

NEW RULE | CBSE का नया रूल लागू

 

नई दिल्ली। अब CBSE स्कूलों में पढ़ाई का सिस्टम बदलने जा रहा है। Central Board of Secondary Education ने साफ कर दिया है कि कक्षा 6 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा।

नई गाइडलाइन के मुताबिक, जो तीसरी भाषा छात्र 6वीं में चुनेंगे, वही आगे 9वीं और 10वीं में भी ऑप्शन के तौर पर लेनी होगी। यानी एक बार जो भाषा चुन ली, वही आगे का रास्ता तय करेगी।

CBSE ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिया है कि किताबें आएं या नहीं, पढ़ाई तुरंत शुरू होनी चाहिए। स्कूल अपने स्तर पर संसाधन जुटाकर तीसरी भाषा की क्लास चालू करें।

साथ ही, हर स्कूल को अपनी चुनी हुई भाषा की जानकारी OASIS पोर्टल पर अपडेट करनी होगी, वरना कार्रवाई भी हो सकती है।

बोर्ड का कहना है कि इस फैसले से बच्चों की भाषा पर पकड़ मजबूत होगी और अलग-अलग संस्कृतियों की समझ भी बढ़ेगी। लेकिन अचानक आए इस नियम से स्कूलों और छात्रों दोनों पर दबाव बढ़ सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button