CG CRIME | अंबिकापुर रेप-मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। अंबिकापुर में हुए दिल दहला देने वाले रेप और मर्डर केस में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। 8 दिन से फरार चल रहा आरोपी अब पकड़ा जा चुका है।
महामाया प्रवेश द्वार के पास मटन शॉप में महिला के साथ दरिंदगी के बाद हत्या करने वाला आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार किया गया है।
इस केस ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। महिला के साथ बर्बरता की हद पार कर दी गई थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार पुलिस से बच रहा था।
पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई थीं, ड्रोन से सर्चिंग तक कराई गई, हर थाने में फोटो भेजा गया। 35 हजार का इनाम भी घोषित था।
आखिरकार चिरमिरी से आरोपी को दबोच लिया गया है। अब उसे अंबिकापुर लाया जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई होगी।
इस घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश था। कांग्रेस ने लगातार विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च किया था। अब गिरफ्तारी के बाद लोगों की नजर आगे की सख्त कार्रवाई पर है।



