chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती

RAIPUR CONGRESS | 70 वार्ड अध्यक्षों की लिस्ट 2 घंटे में रद्द, इस्तीफे शुरू

 

रायपुर. रायपुर कांग्रेस में बड़ा घमासान देखने को मिला, जब 70 वार्ड अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के महज 2 घंटे के अंदर ही रद्द कर दी गई।

प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने साफ आदेश जारी कर दिया कि यह सूची पीसीसी की अनुमति के बिना जारी की गई थी, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

जैसे ही लिस्ट रद्द हुई, पार्टी के अंदर नाराजगी फूट पड़ी। 35 साल से कांग्रेस से जुड़े दिनेश ठाकुर ने इस फैसले से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया।

बताया जा रहा है कि यह लिस्ट पूर्व विधायक अरुण वोरा और शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने मिलकर तैयार की थी। इसमें 70 में से 13 वार्डों में दो-दो अध्यक्ष बनाने का फैसला भी शामिल था, जिसे “नई और पुरानी टीम का संतुलन” बताया गया था।

लेकिन जैसे ही रात में लिस्ट बाहर आई, कांग्रेस के अंदर ही विरोध शुरू हो गया और मामला इतना बढ़ा कि आखिरकार लिस्ट ही रद्द करनी पड़ी।

अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर तंज कस दिया है। भाजपा प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में पहले सत्ता के बंटवारे को लेकर झगड़ा होता था, अब संगठन के पदों के लिए लड़ाई हो रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button