hindi newsनेशनल

GOLD SILVER PRICE CRASH | सोना-चांदी के दाम टूटे, जानिए गिरावट की बड़ी वजह

 

रायपुर डेस्क। हफ्ते की शुरुआत ही निवेशकों के लिए झटका लेकर आई। सोमवार को मार्केट खुलते ही सोना-चांदी के दाम अचानक फिसल गए। MCX पर चांदी सीधा 6000 रुपये से ज्यादा गिर गई और 2.37 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गई।

यही नहीं, सोना भी पीछे नहीं रहा। 10 ग्राम पर करीब 1100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जनवरी में रिकॉर्ड हाई छूने वाली चांदी अब करीब आधी कीमत पर आ गई है।

ग्लोबल टेंशन के बावजूद दाम गिरना और भी हैरान करने वाला है। आमतौर पर ऐसे हालात में सोना-चांदी महंगे होते हैं, लेकिन इस बार उल्टा हुआ। वजह है बढ़ती महंगाई, मजबूत डॉलर और निवेशकों का कैश की तरफ झुकाव।

यानि फिलहाल बाजार में डर ज्यादा है, और निवेशक सुरक्षित खेलने के मूड में हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button