chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ELECTION UPDATE | छत्तीसगढ़ चुनाव की तारीख तय!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के आम व उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। प्रदेशभर में 1 जून 2026 को वोटिंग होगी, जबकि 4 जून को नतीजे सामने आएंगे। चुनावी प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी।

उम्मीदवार 11 से 18 मई तक नामांकन भर सकेंगे, 19 मई को जांच होगी और 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चुनाव में 10 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव वाले इलाकों में आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब गांव से लेकर शहर तक चुनावी माहौल गरमाने वाला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button