BHUPESH BAGHEL STATEMENT | रामभद्राचार्य से मोदी तक कई मुद्दों पर तीखे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरी तरह आक्रामक नजर आए। उन्होंने केंद्र सरकार, आरएसएस, भाजपा और कुछ धार्मिक नेताओं पर सीधे सवाल दाग दिए।
रामभद्राचार्य पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने गोमांस और गौभक्ति को लेकर बड़ा सवाल उठाया। साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों और नॉर्थ ईस्ट के नेताओं का जिक्र करते हुए कई तीखे तर्क रखे।
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर RSS की भूमिका तक, हर मुद्दे पर उन्होंने संगठन और सरकार पर सवाल उठाए। बघेल ने यहां तक कहा कि आरएसएस खुद को धर्म का ठेकेदार मानने लगा है।
महंगाई पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में जनता परेशान है और सत्ता “मेलोडी” में व्यस्त है। उन्होंने मोदी–मेलोनी मुलाकात पर भी कटाक्ष किया।
कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा और कई जिलों की घटनाओं का हवाला देकर सवाल खड़े किए।
सरगुजा में चल रहे कांग्रेस आंदोलन पर भी उन्होंने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और धाराएं “सपना देखकर” लगाई जा रही हैं।


