chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

AICC NATIONAL SECRETARY | CG कांग्रेस के 3 नेता दिल्ली तलब, राष्ट्रीय सचिव का इंटरव्यू!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ी हलचल है। प्रदेश के तीन नेताओं को AICC में राष्ट्रीय सचिव पद के चयन के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा का राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से इंटरव्यू लिया जा रहा है। अगर चयन होता है तो तीनों में से किसी को कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

कोको पाढ़ी कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे युवा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव तक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। फिलहाल वे AICC सदस्य हैं।

नरेश ठाकुर भी कांग्रेस संगठन में कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और पूर्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।

वहीं दीपक मिश्रा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वे PCC महासचिव हैं और कनेक्ट सेंटर प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हो रहे इंटरव्यू में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका है। प्रदेश के तीन नेताओं को राष्ट्रीय सचिव पद के लिए बुलाए जाने से कांग्रेस संगठन में इसे अहम मौका माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button