chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NAGAR NIGAM | 25 लाख बकाया, निगम की बिजली गुल!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया अब हजारों करोड़ में पहुंच गया है। इसी बीच राजधानी में 25 लाख रुपए के बकाये पर नगर निगम के कई भवनों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

CSPDCL के इंजीनियरों ने बिजली कनेक्शन काटे जाने की पुष्टि की है। बताया गया कि नगर निगम से जुड़े संबंधित भवनों का बिजली बिल लंबे समय से जमा नहीं हुआ था। भुगतान नहीं होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

सरकारी विभागों पर 3,035 करोड़ बकाया

आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 42 सरकारी विभागों के 1,57,341 बिजली कनेक्शनों पर करीब 3,035.37 करोड़ रुपए बकाया है।

सबसे ज्यादा बकाया नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का बताया गया है। इसके 19,060 कनेक्शनों पर करीब 1,525.18 करोड़ रुपए बकाया है।

वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 57,075 कनेक्शनों पर करीब 1,057.56 करोड़ रुपए बकाया बताया गया है।

यानी इन दोनों विभागों पर ही करीब 2,582 करोड़ रुपए का बकाया है, जो सरकारी विभागों के कुल बकाये का लगभग 85 प्रतिशत है।

कई और विभाग भी बकायेदार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर करीब 111.42 करोड़, स्कूल शिक्षा विभाग पर 83.39 करोड़, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पर 40.70 करोड़ और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पर 32.56 करोड़ रुपए बकाया बताया गया है।

इसके अलावा अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और जल संसाधन विभाग पर भी करोड़ों रुपए का बिजली बिल लंबित है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button