chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TEACHER VACANCY 2026 | 1810 पदों पर भर्ती, सेजेस में बंपर मौका!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों (सेजेस) में 1810 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय यानी DPI ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 590 पद सहायक शिक्षक के हैं। इसके अलावा विभिन्न विषयों में व्याख्याता के 515 पद, प्रयोगशाला सहायक के 170, अंग्रेजी शिक्षक के 106, वाणिज्य व्याख्याता के 104, ग्रंथपाल के 60 और व्यायाम शिक्षक के 50 पद शामिल हैं।

अब जिला नहीं, राज्य स्तर पर परीक्षा

इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले सेजेस में जिला स्तर पर कलेक्टर की समिति के जरिए आवेदन लेकर चयन किया जाता था। अब DPI राज्य स्तर पर सीधे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करेगा।

परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा और इसका आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है। ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर में विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाने की बात कही गई है।

1810 पदों में कौन-कौन सी भर्ती?

सहायक शिक्षक 590, प्रयोगशाला सहायक 170, शिक्षक अंग्रेजी 106, व्याख्याता वाणिज्य 104, ग्रंथपाल 60, शिक्षक कला 72, शिक्षक गणित 68, शिक्षक विज्ञान 56, शिक्षक कंप्यूटर 40, व्याख्याता जीव विज्ञान 39, व्याख्याता गणित 49, व्याख्याता संस्कृत 47, व्याख्याता भौतिक 53 समेत अलग-अलग पद शामिल हैं।

संविदा नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP (C) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। संबंधित विषय में अंग्रेजी माध्यम से शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिए जाने की जानकारी विज्ञापन में दी गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button