छत्तीसगढ़

Anti-Naxal Operation: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, दो STF जवान घायल, हेलिकॉप्टर से भेजा गया जिला अस्पताल

Anti-Naxal Operation: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ जारी एंटी-नक्सल ऑपरेशन के 14वें दिन..

बीजापुर। Anti-Naxal Operation: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ जारी एंटी-नक्सल ऑपरेशन के 14वें दिन एक बड़ी घटना सामने आई है। बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आने से STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

IED विस्फोट में हाथ-पैर में आई गंभीर चोटें

सूत्रों के अनुसार, सोमवार को ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF की टीम कर्रेगुट्टा पहाड़ी में आगे बढ़ रही थी, अचानक एक आईईडी ब्लास्ट हुआ। धमाके में दो जवान—थानसिंह और अमित पांडे—सीधे चपेट में आ गए। विस्फोट इतना तीव्र था कि दोनों जवानों को हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

तुरंत कैंप पहुंचाया गया, फिर चॉपर से जिला अस्पताल रेफर

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को नजदीकी कैंप ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के घने पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। यह इलाका नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है, जहां अक्सर सुरक्षाबलों को घात लगाकर हमला किया जाता है। इसी दौरान यह आईईडी ब्लास्ट हुआ, जो नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाया गया था।

ऑपरेशन अब भी जारी, सतर्कता बढ़ाई गई

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी है, और इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि नक्सलियों की गतिविधियों को रोका जा सके और इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button