छत्तीसगढ़

Naxali Arrested: अतिथि शिक्षक की हत्या करने वाले 21 लाख के इनामी 3 नक्सली गिरफ्तार

Naxali Arrested: छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को सुकमा...

Naxali Arrested: छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को सुकमा जिले से तीन दुर्दांत नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कुल 21 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये तीनों नक्सली पिछले साल एक अतिथि शिक्षक (शिक्षादूत) की हत्या में शामिल थे।

माओवादी प्लाटून सदस्य और PLGA कमांडर शामिल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान डोडी पोडिया (36), डोडी पांडू (18) और डोडी नंदू (28) के रूप में हुई है। इन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 165वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके पैतृक स्थान जगरगुंडा थाना क्षेत्र के गोंडपल्ली से धर दबोचा।

अधिकारियों के अनुसार, पोडिया माओवादियों की प्लाटून पार्टी कमेटी का सदस्य था और पांडू PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 10 का पार्टी सदस्य था। इन दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जबकि नंदू पर 5 लाख रुपए का इनाम था।

पुलिस मुखबिर होने के आरोप में की थी हत्या

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इन तीनों नक्सलियों ने मिलकर पिछले साल 13 सितंबर को शिक्षादूत डोडी अर्जुन (25) की बेरहमी से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। यह कायराना वारदात अर्जुन के पैतृक गांव गोंडपल्ली में ही अंजाम दी गई थी। नक्सलियों ने अर्जुन पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सली इस हत्या की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे। बता दें कि पिछले साल बस्तर क्षेत्र में कुल 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। बस्तर क्षेत्र में सुकमा सहित सात जिले शामिल हैं। इस गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियानों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button