chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG NAXAL BREAKING | 71 नक्सलियों का एक साथ आत्मसमर्पण, 30 इनामी शामिल …

 

दंतेवाड़ा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। लोन वर्राटू अभियान के तहत बुधवार को 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। इनमें से 30 नक्सली इनामी थे, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुख्यमंत्री साय का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा, “लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, सरकार उनके साथ न्याय कर रही है। उनको आवास और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।”

एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण

सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि यह दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आत्मसमर्पण करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं, जो लंबे समय से जंगल में सक्रिय थीं।

लोन वर्राटू अभियान का असर

पुलिस ने 2020 से लोन वर्राटू अभियान (घर लौटो अभियान) शुरू किया था, जिसका उद्देश्य नक्सलियों को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। अब तक इस अभियान के तहत हजारों नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

आत्मसमर्पण के कारण

नक्सलियों ने बताया कि जंगल में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, संगठन में घटती पकड़, नेताओं द्वारा शोषण और शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण किया।

स्थानीय लोगों और पूर्व नक्सलियों की भूमिका

स्थानीय ग्रामीण और पूर्व नक्सली सक्रिय नक्सलियों को समझा-बुझाकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम

71 नक्सलियों का एक साथ आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा जिले के लिए राहत की खबर है। इससे यह संदेश गया कि हिंसा और आतंक की राह छोड़कर लोग विकास और शांति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button