chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG PADDY PURCHASE | धान खरीदी 15 नवंबर से…

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान खरीदी की तारीख तय कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी और इस बार लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना है।

किसानों को MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर भुगतान किया जाएगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। मौसम में लगातार बारिश के बावजूद सरकार ने खरीदी की तारीख निश्चित कर दी है।

सरकार ने धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 तैयार कर ली है। नीति के प्रारूप को दीपावली से पहले कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इस बार धान उपार्जन करने वाली सोसाइटियों और मिलरों को सरकार कुछ राहत भी दे सकती है।

किसानों के लिए इस बार ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की जाएगी। इसके तहत धान बेचने वाले किसान पहले छोटे और सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। नीति राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति से भी पास हो चुकी है, लेकिन इसे कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही लागू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और किसानों के लिए आसान बनी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button