hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनलराजनीती

PUTIN INDIA VISIT | भारत पहुंचे पुतिन, PM ने लगाया गले …

 

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार शाम दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे। पुतिन के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और गर्मजोशी से गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी पुतिन को अपनी ही गाड़ी में लेकर एयरपोर्ट से रवाना हुए, जिसकी जानकारी भी सामने आ गई है।

PM मोदी ने पुतिन को ले जाने के लिए चुनी Toyota Fortuner

राष्ट्रपति पुतिन को एयरपोर्ट से ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) Sigma 4 MT का उपयोग किया। यह गाड़ी महाराष्ट्र पंजीकृत (MH01EN5795) थी। पीएम द्वारा अपनी कार में पुतिन को ले जाना दोनों देशों की घनिष्ठता और व्यक्तिगत कूटनीतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है।

27 घंटे का अहम भारत दौरा

व्लादिमीर पुतिन का यह भारत दौरा लगभग 27 घंटे का है। इस दौरान भारत और रूस के बीच 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। पीएम मोदी गुरुवार रात पुतिन के लिए विशेष प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी कर रहे हैं।

यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत-रूस संबंधों की अहमियत बढ़ गई है और पूरी दुनिया की नजरें इस मुलाकात पर टिकी हैं।

बड़ी रक्षा और ऊर्जा डील की उम्मीद

पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं। संभावित डील्स में शामिल हैं सुखोई-57 फाइटर जेट, ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, S-400 और S-500 एयर डिफेंस सिस्टम, ऊर्जा व तेल खरीद से जुड़े करार।

भारत और रूस की यह साझेदारी पिछले आठ दशकों से मजबूत रही है और इस दौरे से इसे और गति मिलने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button