chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | CSIDC को मिला नया बॉस, आदेश जारी …

 

रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए अपर संचालक उद्योग संतोष भगत का तबादला कर दिया है। सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (CSIDC) का नया कार्यपालक संचालक नियुक्त किया है।

CSIDC में यह पद लंबे समय से खाली था। पूर्व कार्यपालक संचालक आलोक त्रिवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद से जिम्मेदारी रिक्त चल रही थी। अब राज्य शासन ने आदेश जारी कर संतोष भगत को यह अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।

उद्योग विभाग में उनके अनुभव को देखते हुए इस नियुक्ति को CSIDC के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button