hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

BHARAT-EU TRADE DEAL | शराब, जैतून का तेल और कारें अब होंगी सस्ती!

 

नई दिल्ली। करीब 18 साल की लंबी बातचीत के बाद भारत और यूरोपीय संघ ने 27 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का ऐलान किया। यह डील 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “Mother of All Trade Deals” बताया। उन्होंने कहा कि यह डील सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि लोकतंत्र और रूल ऑफ लॉ की साझा प्रतिबद्धता भी मजबूत करेगी।

क्या बदलने वाला है?

यूरोपीय शराब (Wine), बीयर, स्पिरिट और जैतून का तेल (Olive Oil) अब सस्ता।

कारों और मशीनरी पर टैक्स में भारी राहत।

मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों पर 90% तक टैक्स हटे।

यूरोप से आने वाले रसायन, विमान और अंतरिक्ष यान पर भी टैक्स लगभग खत्म।

ग्रीन एनर्जी और फंड

यूरोपीय संघ भारत को अगले 2 साल में 500 मिलियन यूरो देगा।

फंड ग्रीनहाउस गैस कम करने और औद्योगिक विकास के लिए।

2026 की पहली छमाही में ‘क्लाइमेट एक्शन प्लेटफॉर्म’ लॉन्च।

वैश्विक और राजनीतिक असर

डील दुनिया की 25% GDP का प्रतिनिधित्व करती है।

अमेरिका ने नाराजगी जताई : “यूरोप अपने खिलाफ युद्ध फंड कर रहा है।”

डील से भारत-EU व्यापार और रणनीतिक सहयोग मजबूत होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button