chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

OLA UBER RAPIDO STRIKE | आज ऐप कैब्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

 

रायपुर डेस्क। ओला, उबर, रैपिडो और पोर्टर जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े चालकों ने शनिवार (7 फरवरी) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस विरोध को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। हड़ताल के तहत हजारों ड्राइवर कम से कम 6 घंटे तक अपने ऐप बंद रखेंगे, जिससे कई शहरों में कैब, ऑटो, बाइक टैक्सी और ऐप-आधारित लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने कई श्रमिक संगठनों के समर्थन से यह कदम उठाया है। यूनियन का आरोप है कि मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशा-निर्देश 2025 लागू होने के बावजूद कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय कर रही हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से चालकों ने हड़ताल का रास्ता चुना है।

यूनियन का कहना है कि ईंधन और वाहन रखरखाव की बढ़ती लागत से चालकों की आय पर असर पड़ा है। महाराष्ट्र कामगार सभा ने भी बयान जारी कर कहा कि पैनिक बटन अनिवार्य करने जैसे नियमों से ड्राइवरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है।

संगठनों की मांग है कि सरकार न्यूनतम किराया तय करे और एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर निजी वाहनों के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट और सख्त नियम बनाए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button