hindi newsनेशनल

INDIA BANGLADESH RELATIONS | बांग्लादेश चुनाव के बाद भारत पर नरम पड़े सुर

 

रायपुर डेस्क। बांग्लादेश के आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बंपर जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नया मोड़ आता दिख रहा है। नई सरकार के गठन से पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत के साथ संबंधों पर बड़ा बयान दिया है।

कबीर ने कहा कि दोनों देशों को अपने रिश्ते “नए सिरे से” तय करने की जरूरत है। उनका कहना है कि अब शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग सत्ता में नहीं है, इसलिए भारत को बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक हकीकत को स्वीकार करना होगा।

उन्होंने भारत से अपील की कि शेख हसीना या अवामी लीग के अन्य नेता भारतीय जमीन का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी गतिविधि के लिए न करें। कबीर का कहना है कि अगर यह भरोसा कायम होता है, तो दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते दोबारा मजबूत हो सकते हैं।

इससे पहले चुनाव जीत के बाद तारिक रहमान ने भी साफ कहा था कि उनकी विदेश नीति में बांग्लादेश और उसके नागरिकों का हित सबसे ऊपर रहेगा। हालांकि उन्होंने चीन को बांग्लादेश का सहयोगी बताते हुए उसके साथ भी मिलकर काम करने की बात कही थी। ऐसे में भारत-बांग्लादेश-चीन समीकरण को लेकर क्षेत्रीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि BNP की जीत के बाद ढाका और नई दिल्ली के रिश्तों की दिशा आने वाले महीनों में साफ होगी। फिलहाल बयानबाजी के स्तर पर रिश्तों को सुधारने का संकेत जरूर दिख रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button