chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

EXAM UPDATE | राज्य सेवा परीक्षा में उलझे अभ्यर्थी

 

रायपुर। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दौरान इस बार पूछे गए सवालों ने अभ्यर्थियों की कड़ी परीक्षा ले ली। रविवार को प्रथम पाली में इतिहास, स्थानीय संस्कृति और आंकड़ों पर आधारित प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाए रखा।

परीक्षा में छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़ा एक रोचक सवाल पूछा गया कि रायपुर षड्यंत्र केस की योजना रायपुर के किस होटल में बनी थी। यह प्रश्न परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही चर्चा का विषय बन गया। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि इस तरह के तथ्यात्मक सवालों ने उन्हें गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया।

स्थानीय संस्कृति से जुड़े सवालों में कान में पहने जाने वाले आभूषण का नाम भी पूछा गया। विकल्पों में ‘तितरी’, ‘लेरकी’, ‘पटिया’ और ‘झुमका’ दिए गए थे, जिससे परीक्षार्थियों को सही उत्तर चुनने में भ्रम की स्थिति बनी रही।

आंकड़ों वाले सवालों ने बढ़ाई मुश्किल

प्रथम पाली के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में इस बार आंकड़ों पर आधारित सवालों की संख्या अधिक रही। घुमावदार और विश्लेषणात्मक प्रश्नों के कारण अभ्यर्थियों को उत्तर तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा।

आर्थिक सर्वेक्षण बना सबसे कठिन हिस्सा

अभ्यर्थियों के अनुसार आर्थिक सर्वेक्षण से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहे। हालिया आंकड़ों और अर्थव्यवस्था से जुड़े गहन प्रश्नों ने कमजोर तैयारी वाले छात्रों को खासा परेशान किया।

कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर संतुलित लेकिन विश्लेषणात्मक रहा, जिसने अभ्यर्थियों की तैयारी और समय प्रबंधन दोनों की परीक्षा ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button