chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHUPESH BAGHEL STATEMENT | वोट कटने पर भूपेश का हमला

 

बालोद। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेशभर में लाखों नाम कटने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सवाल उठाए हैं। बालोद दौरे पर पहुंचे बघेल ने कहा कि पाटन विधानसभा में करीब 17 हजार सहित प्रदेश में लगभग 27 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्रों के वोट ज्यादा कटे हैं।

उन्होंने कहा कि कुम्हारी, अमलेश्वर, रायपुर, दुर्ग और भिलाई जैसे शहरों में बड़ी संख्या में वोट हटाए गए हैं। “एक-एक विधानसभा में 30 से 40 हजार वोट कटे हैं। किसके नाम काटे गए, यह अध्ययन का विषय है,” बघेल ने कहा।

राज्यसभा की दौड़ से खुद को बताया बाहर

राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बघेल ने स्पष्ट किया कि वह इस दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं पहले से विधायक हूं और पार्टी का महासचिव भी हूं। प्रत्याशी का निर्णय कांग्रेस हाईकमान करेगा।” उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा की खाली हो रही है।

बालोद में जोरदार स्वागत

एकदिवसीय दौरे पर बालोद पहुंचे भूपेश बघेल का दल्ली चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल

दौरे के दौरान बघेल डौंडी ब्लॉक के ग्राम कुसुमकसा में सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद ठेमाबुजुर्ग में सत्रहगईहा मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में भी शरीक हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button