POLICE COMMISSIONERATE SYSTEM | 2 बड़े शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर सिस्टम …

रायपुर। राजधानी रायपुर के बाद अब बिलासपुर और दुर्ग में भी पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की तैयारी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने संकेत दे दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बड़े शहरों में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए कमिश्नरी प्रणाली जरूरी है। इसी कड़ी में अब बिलासपुर और दुर्ग को भी इस दायरे में लाने की योजना है।
गृहमंत्री के मुताबिक, कमिश्नरी सिस्टम लागू होने से पुलिस को अधिक प्रशासनिक और कानूनी अधिकार मिलेंगे, जिससे त्वरित कार्रवाई और सख्त कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में आवश्यकता होगी, वहां चरणबद्ध तरीके से इस व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा।
हालांकि इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सरकार ने इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल बताया है।



