CHHATTISGARH | भाजपा की जंबो टीम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने सहकारिता प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति और संभाग प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस जंबो सूची में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का कहना है कि नई टीम सहकारिता क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने का काम करेगी।



भाजपा नेतृत्व का मानना है कि सहकारिता प्रकोष्ठ ग्रामीण और किसान वर्ग से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस प्रकोष्ठ को मजबूत करना संगठन के विस्तार के लिए अहम माना जा रहा है।
नई कार्यसमिति में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ अलग-अलग संभागों के प्रभारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई टीम के गठन से सहकारिता क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होंगी।



