CG BREAKING | विदेश में फंसे नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर। मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने विदेश में फंसे प्रदेश के नागरिकों की मदद और समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
Government of Chhattisgarh के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में पदस्थ लॉयजन अधिकारी Lekha Ajgalle को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को देखते हुए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के माध्यम से समन्वय किया जाएगा।

आदेश में यह भी बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर नागरिक सीधे नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और कार्यालयीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
राज्य सरकार का कहना है कि विदेश में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



