chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | दुर्ग पुलिस ने भाजपा नेता के भाई को क्यों पीटा ?

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस के रवैये को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास खड़े बीजेपी नेता के भाई के साथ मारपीट का आरोप पुलिस पर लगा है। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि राजनांदगांव के भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू के छोटे भाई नागेश साहू 12 मार्च की रात भिलाई के पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास अपने कुछ साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ दो कॉन्स्टेबल लव पांडेय और राकेश चौधरी वहां पहुंचे और आसपास खड़े लोगों को भगाने लगे।

मौके पर मौजूद ज्यादातर लोग पुलिस को देखकर वहां से हट गए, लेकिन नागेश साहू और उनके कुछ साथी वहीं खड़े रहे। आरोप है कि इसी बात पर कॉन्स्टेबल राकेश चौधरी ने बंदूक को उल्टा पकड़कर उसके बट से नागेश साहू को मार दिया और फिर कॉलर पकड़कर पीछे धकेल दिया। इसके बाद उन्हें वहां से भगा दिया गया।

घटना का CCTV सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया है। बीजेपी नेता आनंद साहू ने दुर्ग पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके भाई ने कोई गलती नहीं की थी, फिर भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट की।

बताया जा रहा है कि जिस रात यह घटना हुई, उस समय दोनों कॉन्स्टेबल की ड्यूटी पावर हाउस सराफा बाजार में लगाई गई थी, लेकिन वे रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहां लोगों को खदेड़ने लगे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बीजेपी नेता ने कहा है कि वे जल्द ही एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button