GAUTAM SINGHANIA ACCIDENT | रेमंड के MD गौतम सिंघानिया एक्सीडेंट का शिकार

रायपुर डेस्क। देश के बड़े बिजनेसमैन Gautam Singhania अचानक हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी कंपनी Raymond Group ने खुद इसकी पुष्टि की है।
हालांकि राहत की बात ये है कि उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल मुंबई में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है आखिर हादसा हुआ कहां और कैसे? कंपनी ने इस पर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। चोट कहां लगी, ये भी अभी तक सीक्रेट रखा गया है।
Gautam Singhania सिर्फ बिजनेस के लिए ही नहीं, बल्कि स्पीड और रेसिंग के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। प्रोफेशनल रेस कार ड्राइवर रह चुके सिंघानिया का नाम हमेशा हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के साथ जुड़ा रहा है।
पिछले कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही पत्नी से अलगाव और प्रॉपर्टी विवाद के चलते वे लगातार चर्चा में थे।
फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है और जल्द ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन हादसे को लेकर बना सस्पेंस अभी भी बरकरार है।



