hindi newsनेशनल

LPG BOOKING RULES | नई गाइडलाइन की खबर फर्जी, सरकार ने कहा …

 

रायपुर। रसोई गैस बुकिंग को लेकर देशभर में फैली अफवाहों पर आखिरकार केंद्र सरकार ने बड़ा क्लियर बयान दे दिया है। पिछले 1-2 दिन से खबरें चल रही थीं कि गैस बुकिंग के नियम बदल गए हैं कहीं 25 दिन, कहीं 35 दिन, तो कहीं 45 दिन का नया सिस्टम लागू हो गया है।

लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है ऐसा कुछ भी नहीं बदला है। यानी गैस बुकिंग के पुराने नियम ही लागू हैं।

सरकार के मुताबिक, शहरी उपभोक्ता 25 दिन बाद और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकते हैं। उज्जवला योजना या डबल-सिंगल सिलेंडर को लेकर जो नई बातें सामने आई थीं, उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।

सरकार ने ये भी कहा है कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग घबराकर बार-बार बुकिंग न करें।

हालांकि, इस स्पष्टीकरण के बाद एक नई परेशानी सामने आ गई है। कई लोग शहर में रह रहे हैं, लेकिन गैस कंपनी के रिकॉर्ड में अभी भी ‘ग्रामीण’ कैटेगरी में दर्ज हैं। ऐसे लोगों को 25 दिन की बजाय 45 दिन इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे रोज एजेंसी पर विवाद हो रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button