chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHILAI PAINTER DEATH | पेंटर की मौत में सट्टा, ब्लैकमेल और नेता पर आरोप …

 

रायपुर। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक पेंटर की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। 42 साल के मोहन रामटेक का शव घर के अंदर मिला, दरवाजा अंदर से बंद था… लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।

मौके से मिला सुसाइड नोट इस केस को और भी खतरनाक बना रहा है। इसमें मोहन ने साफ लिखा कि उसे सट्टा खेलने के नाम पर फंसाया गया, फिर एक लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल किया गया। उसने राजू पाल और सोनिया गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए और यहां तक लिख दिया कि “पुलिस उनकी जेब में है”।

पर मामला और उलझ गया जब शव पर चोट के निशान भी मिले। अब सवाल बड़ा है क्या यह सच में आत्महत्या है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश?

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और दोनों नामों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल केस में हर एंगल से जांच चल रही है, जिससे आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button