chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Bilaspur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पेरेंट्स और स्टूडेंट्स दोनों को झटका दे दिया। यहां Brilliant Public School और Narayana Techno School में बच्चों को पूरे साल CBSE कोर्स पढ़ाया गया, लेकिन एग्जाम दिलाया गया CG बोर्ड का।

जैसे ही ये मामला सामने आया, पेरेंट्स भड़क गए। उनका कहना है कि CBSE के नाम पर मोटी फीस ली गई, लेकिन आखिर में बच्चों को CG बोर्ड का पेपर देना पड़ा। सवाल सीधा है, जब CG बोर्ड ही दिलाना था तो इतने महंगे स्कूल में एडमिशन क्यों?

मामला इतना बढ़ा कि पेरेंट्स सड़क पर उतर आए। स्कूल से लेकर कलेक्टर बंगले तक घेराव किया, लेकिन राहत नहीं मिली। मजबूरी में बच्चों को दोबारा एग्जाम देना पड़ा।

अब इस पूरे मामले पर Chhattisgarh High Court भी सख्त हो गया है। चीफ जस्टिस Ramesh Sinha की बेंच ने नाराजगी जताते हुए शिक्षा सचिव से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

कोर्ट में यह भी बताया गया कि CBSE ने मान्यता के नियम सख्त कर दिए हैं, जिससे कई स्कूल बिना मान्यता के CBSE कोर्स पढ़ा रहे हैं और बाद में बच्चों को राज्य बोर्ड के एग्जाम में डाल रहे हैं।

अब सबकी नजर 8 अप्रैल पर है देखना होगा कि इस गड़बड़ी पर क्या एक्शन लिया जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button