chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BIJAPUR BREAKING | नक्सलियों का खजाना मिला

 

रायपुर। बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ आखिरी वार में सुरक्षा बलों ने बड़ा धमाका कर दिया है। बीजापुर के जंगलों से अब तक का सबसे बड़ा नक्सल डंप बरामद हुआ है। यहां से करोड़ों की नकदी और किलो के हिसाब से सोना निकला है।

बताया जा रहा है कि डंप से करीब 14 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है, जिसमें 2.90 करोड़ कैश और 7.2 किलो सोना शामिल है। इसके साथ ही भारी मात्रा में AK-47, LMG, SLR, INSAS जैसे घातक हथियार भी बरामद हुए हैं।

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 25 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया और अपने साथ 93 हथियार भी जमा कर दिए। सिर्फ बीजापुर ही नहीं, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर में भी सरेंडर की झड़ी लग गई।

31 मार्च की डेडलाइन के आखिरी दिन ये ऑपरेशन नक्सलियों के लिए निर्णायक साबित हुआ। अब इसे बस्तर में लाल आतंक के अंत की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button