chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG RAPE-MURDER CASE | अंबिकापुर में “निर्भया” जैसी हैवानियत!

 

अंबिकापुर। अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। शहर के रिंग रोड पर महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर महिला का खून से सना शव मिला, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

सुबह जब लोगों की नजर शव पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जांच में यह भी पता चला है कि महिला और आरोपी पिछले दो साल से साथ रह रहे थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी ने पहले महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर गला घोंटकर पत्थर से कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 4 टीमें बना दी हैं और आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। इस बीच इस वारदात ने राजनीतिक माहौल भी गर्म कर दिया है, जहां विपक्ष ने इसे कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button