hindi newsनेशनल

MANISH JOSHI RESIGNATION | UGC में बड़ा बदलाव, मनीष जोशी हटे

 

नई दिल्ली। देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा उलटफेर हुआ है। UGC के सदस्य सचिव मनीष आर जोशी को केंद्र सरकार ने कार्यमुक्त कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जोशी ने दो दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने निजी कारण बताए हैं, लेकिन अंदरखाने कुछ और ही कहानी चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि “समता विनिमय 26” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। आरोप है कि इस पर नोट सरकार की अनुमति के बिना जारी कर दिया गया था, जिसके बाद मामला गरमा गया।

इसी बीच AICTE की सचिव प्रो. श्यामा रथ को UGC का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम ने देशभर के विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों में हलचल मचा दी है। चर्चा ये भी है कि इस फैसले के पीछे सिर्फ “व्यक्तिगत कारण” नहीं, बल्कि बड़ा प्रशासनिक विवाद है।

यानी UGC में अचानक हुआ ये बदलाव कई सवाल छोड़ गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button