hindi newsनेशनल
TAMIL NADU ELECTION | 1200 करोड़ की जब्ती…

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। पूरे राज्य में कैश, सोना-चांदी, फ्री गिफ्ट, शराब और ड्रग्स मिलाकर 1200 करोड़ से ज्यादा की जब्ती हुई है।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ कैश ही करीब 170 करोड़ पकड़ा गया, जबकि सोना-चांदी 650 करोड़ से ज्यादा का मिला। मतलब चुनाव से पहले पैसा और माल दोनों जमकर घूम रहा था।
टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं और हर विधानसभा क्षेत्र में सख्ती बढ़ा दी गई है। 23 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग होनी है, इसलिए चुनाव आयोग पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस, ऑब्जर्वर और सर्विलांस टीम हर मूवमेंट पर नजर रख रही है।
कुछ जब्त रकम वापस भी की गई है, लेकिन कुल मिलाकर ये साफ है कि चुनाव से पहले बड़े स्तर पर “खेल” चल रहा था, जिस पर अब ब्रेक लगाया गया है।



