hindi newsनेशनलराजनीती

PRATEEK YADAV DEATH | नहीं रहे प्रतीक यादव …

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। भाजपा नेता और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे घर पर सो रहे थे, तभी अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

परिवार के अनुसार, उस समय अपर्णा यादव अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। घटना के बाद यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button