chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | कपड़ों की आड़ में गांजा तस्करी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। Mahasamund और Dhamtari में पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो फेरीवाले बनकर कपड़े बेचने की आड़ में गांजा सप्लाई कर रहे थे।

ये लोग बाइक पर कपड़ों के गट्ठे लेकर गली-गली घूमते और “कपड़े ले लो” की आवाज लगाते थे। लेकिन कपड़ों के अंदर ही गांजा छिपाकर रखा जाता था। बाइक में खास तरह का लोहे का सीक्रेट चैंबर बनाया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने 4 अलग-अलग ऑपरेशन में करीब 378 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पूरे नेटवर्क में 13 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गांजा ओडिशा से लाकर मध्यप्रदेश और दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

महासमुंद पुलिस ने 7 बाइक, 6 मोबाइल और गांजा छिपाने के लिए बनाए गए कई खास लोहे के जाल भी बरामद किए हैं। अब पुलिस इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की जांच में जुटी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button