hindi newsछत्तीसगढ़नेशनल
STOCK MARKET CRASH | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कोहराम…

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी बिकवाली देखने को मिली और निवेशकों के करोड़ों रुपये कुछ ही मिनटों में साफ हो गए. मंगलवार को बाजार खुलते ही BSE Sensex 700 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि NSE Nifty भी 160 अंकों से ज्यादा फिसल गया.
सबसे बड़ा झटका टेक सेक्टर में दिखा. Infosys, Tech Mahindra, Tata Consultancy Services जैसे दिग्गज शेयर धड़ाम हो गए.
बाजार में इस डर के पीछे मिडिल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने और ईंधन बचाने वाली अपील को बड़ा कारण माना जा रहा है. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार पहुंचने से निवेशकों की टेंशन और बढ़ गई है. अब सवाल यही है… बाजार में गिरावट कहां जाकर रुकेगी?



