chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BUS DEATH | अचानक हिचकी आई और कुछ सेकेंड में चली गई जान

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बस में सफर कर रहे एक युवक की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक झारखंड का रहने वाला था और कुसमी से सरईडीह जा रहा था.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक बिल्कुल सामान्य था. बस में आराम से बैठा था, तभी अचानक उसे तेज हिचकी आने लगी… और कुछ ही सेकेंड में वह सीट पर ही लुढ़क गया. यह देख बस में अफरा-तफरी मच गई.
यात्रियों ने तुरंत बस रुकवाई और युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. अचानक हुई इस घटना से बस में मौजूद यात्री भी सदमे में हैं.



