chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | रायपुर की शादी में खुलेआम चली गोलियां…

रायपुर. रायपुर से सामने आया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है। शादी समारोह के बीच खुलेआम बंदूकें लहराईं गईं, हवाई फायरिंग हुई और पूरा नजारा कैमरे में कैद होकर वायरल हो गया। मामला भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
वीडियो में उनके पति के साथ महिलाएं, लड़कियां और यहां तक कि एक बच्चा भी हथियार पकड़े नजर आ रहा है। डीजे, फिल्मी गाने और गोलियों की आवाज… शादी का यह वीडियो अब राजधानी में कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
पुलिस का कहना है शिकायत नहीं मिली, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। उधर इस वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।



