chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ में ईंधन बचत पर बड़ा एक्शन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने वाली अपील के बाद छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है कि अब सरकारी गाड़ियों का सिस्टम बदलने वाला है।
CM साय ने ऐलान किया है कि राज्य के सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV में बदला जाएगा। इतना ही नहीं, अब मुख्यमंत्री के दौरे में लंबा-चौड़ा कारकेड भी नहीं दिखेगा, सिर्फ जरूरी गाड़ियां ही साथ चलेंगी।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और सरकारी पदाधिकारियों से भी फिजूल ईंधन खर्च रोकने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से कारपूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और निजी गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने की बात कही है।



