chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
MANA AIRPORT ACCIDENT | एयरपोर्ट पर मरम्मत के दौरान मजदूर नीचे गिरा

रायपुर। रायपुर के माना एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पैसेंजर लाउंज की सीलिंग की मरम्मत करते वक्त एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि मजदूर बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इस घटना ने एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी और सरकारी परिसरों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



