chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR GOLD THEFT | ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड़ के सोने की गबन, CCTV ने खोली पोल

रायपुर. रायपुर के सदर बाजार में एक बड़ी चोरी ने सबको हिला दिया है। मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना गायब हो गया और शक किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि 16 साल से काम कर रहे पुराने कर्मचारी पर निकला।
दुकान के मालिक सुरेश भंसाली के मुताबिक, कर्मचारी सूरज साहू रोज की तरह जेवरों को लॉकर में रखने की बजाय अपने पास रखता चला गया। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन स्टॉक मिलान के बाद जब 1.49 किलो से ज्यादा सोना कम निकला तो हड़कंप मच गया।
CCTV फुटेज देखने पर पूरा मामला साफ हो गया, जिसमें कर्मचारी जेवर लेकर जाता दिखा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया गया।
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामला अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।



