chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | कोरबा में मालगाड़ी बेपटरी …

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। कुसमुंडा सायलो साइडिंग में कोयला लोडिंग के दौरान अचानक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। हादसे में इंजन के 6 पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक पर बड़ी मात्रा में कोयला गिरा हुआ था। माना जा रहा है कि इंजन के पहिए कोयले की परत पर चढ़ गए और संतुलन बिगड़ते ही इंजन बेपटरी हो गया। घटना के तुरंत बाद रेलवे और SECL अधिकारियों को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ टीम ने करीब 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। क्रेन और विशेष मशीनों की मदद से इंजन को फिर से पटरी पर चढ़ाया गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे का असर मुख्य रेलवे लाइन पर नहीं पड़ा और बाकी रूट्स पर कोयला परिवहन सामान्य चलता रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button